फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 15 दिन पहले हुई शादी, युवक संग चली गई विवाहिता

Sun, 09 Aug 2026 02:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस घर में महज दो सप्ताह पहले शादी की खुशियां आई थीं, वहां अब विवाहिता के अचानक लापता होने से खलबली मच गई है। खैर-टेंटीगांव रोड स्थित गांव में शादी के करीब 14 दिन बाद विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक के साथ कार में बैठकर चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पति ने कोतवाली में नामजद युवक और उसके सहयोगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 22 जुलाई को इगलास क्षेत्र के गांव निवासी युवती से हुई थी। आरोप है कि पांच अगस्त की रात करीब एक बजे उसकी बिना बताए मनोज नामक युवक के साथ कार में बैठकर चली गई। पति के अनुसार वह अपने साथ सोने-चांदी के आभूषण, 12 हजार रुपये और मोबाइल भी ले गई है। आरोप है कि मनोज की मदद इगलास के गांव अनुपिया निवासी विष्णु ने की।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विवाहिता की बरामदगी के लिए टीम गठित की गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें