दरोगा से हाथापाई करने वाले तीनों आरोपी। संवाद
- फोटो : samvad
छर्रा के अतरौली रोड चौराहे पर शनिवार की शाम को वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने दरोगा के साथ हाथापाई कर दी। इसमें दरोगा घायल हो गया। सूचना पर थाने से पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों ने युवकों को पकड़ लिया और कोतवाली में ले आई। इस बीच तीनों ने पुलिस वाहन से भागने का प्रयास किया। घेराबंदी कर युवकों को दबोच लिया।
युवक शराब के नशे में धुत बताए जा रहे हैं। दरोगा को डॉक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया। क्षेत्राधिकारी गर्वित सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम करीब 7:30 बजे अतरौली रोड चौराहे पर उप निरीक्षक रजत खोखर, विक्की शर्मा एवं नरेश कुमार वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर जा रहे तीन युवकों को रोका तो नशे में धुत युवक दगोरा नरेश कुमार को गालियां देने लगे। विरोध करने पर दारोगा के साथ हाथापाई कर दी। पुलिस को युवकों ने अपने नाम जयप्रकाश व विशेष कुमार निवासी बरौली एवं तरुण निवासी विधूना जिला औरैया बताए। रात में पुलिस तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई कर रही थी।