फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: कार-सोने की जंजीर व अंगूठी की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट, छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 16 Aug 2026 06:12 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शादी के एक माह बाद कार, सोने की जंजीर और अंगूठी की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और बचाने आई बहन को कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता किसी तरह बहन को लेकर चौकी पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरौली के मोहल्ला सरायवली निवासी अंजली ने पति रितिक करोतिया समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


आरोप है कि शादी के एक माह बाद कार, सोने की जंजीर और अंगूठी की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। 25 जून को ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और बचाने आई बहन को कमरे में बंद कर दिया। 
विज्ञापन


पीड़िता किसी तरह बहन को लेकर खुर्जा जंक्शन चौकी पहुंची, जहां से दोनों को मायके भेज दिया गया। मामले की शिकायत महिला आयोग में भी की गई है। कोतवाल राजीव कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें