फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमजाल में फंसाकर शादी, अब उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी इलाके की युवती को दूसरे समुदाय के युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर निकाह कर लिया और उसका नाम बदलकर साथ रहने लगा। इस बीच तीन बच्चे भी पैदा हुए। अब उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया जा रहा है। इसे लेकर युवती ने पूर्व मेयर शकुंतला भारती से मदद मांगी। मामले में क्वार्सी में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन

युवती के अनुसार 11 साल पहले उसकी मुलाकात जवां के रठगांव के रईश से हुई और युवक ने उससे प्यार का झांसा देकर शादी की। इसके बाद उसने धर्म व नाम परिवर्तन कराकर साथ रखा। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया जा रहा है।
जिसके चलते वह अपने तीनों बच्चों को लेकर क्वार्सी मायके में रहती है और खुद मजदूरी करती है। इसके बाद आरोपी यहां आकर जबरन उससे रिश्ते बनाता है। ऐतराज जताया तो उसकी नौकरी भी छुडवा दी है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दुष्कर्म व वीडियो बनाने का आरोपी जेल भेजा
महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र में किशोरी को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म करने व उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामले में शनिवार को एसएसपी से शिकायत की गई थी। सिविल लाइन इंस्पेक्टर रविद्र कुमार दुबे ने बताया कि पीड़ित किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। आरोपी नवेद निवासी भमौला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें