फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dev Uthani Ekadashi: देवोत्थान पर अलीगढ़ जिले में 1100 से अधिक होंगी शादियां, ये हैं शुभ मुहूर्त

Tue, 05 Nov 2024 04:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नवंबर से मार्च में कुल 42 दिन शादियों के शुभ मुहूर्त हैं। जिसमें सबसे बड़ा सहालग 12 नवंबर को है। इसके लिए बाजार तैयार है। कपड़े, बर्तन, गिफ्ट, इलेक्ट्रिक्ल उत्पाद की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ है।
विज्ञापन
साड़ी की दुकान में लहगा पसंद करती महिलाएं व युवतियां - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के बाद अब बाजार सहालग के लिए तैयार है। 12 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के साथ जिले में शहनाई गूंजने लगेंगी। जानकारों के अनुसार देवोत्थान पर जिले में 1100 से अधिक शादियां होंगी। इसके लिए बाजार तैयार है। बैंक्वेट हाल, टेंट, बैंड बाजा और घोड़ा बग्गी वालों की लोगों ने एडवांस बुकिंग करा दी है। इस बार दूल्हे राजा विक्टोरिया और बाहुबली बग्घी पर सवार होकर निकलेंगे। बैंड बाजे के कलाकार रोजाना रिहर्सल कर रहे हैं।

विज्ञापन


त्योहारों के बाद अब सहालगों में बाजार को संजीवनी मिलेगी। नवंबर से मार्च में कुल 42 दिन शादियों के शुभ मुहूर्त हैं। जिसमें सबसे बड़ा सहालग 12 नवंबर को है। इसके लिए बाजार तैयार है। कपड़े, बर्तन, गिफ्ट, इलेक्ट्रिक्ल उत्पाद की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ है। जिले में कुल 800 से अधिक छोटे-बड़े गेस्ट हाउस, मैरिस होम, लॉज है। शहर में 350 से 400 शादी स्थल हैं। इसके अलावा लोग छोटे मैदान, स्कूल आदि में भी शादियां करते हैं। इस हिसाब से जिले में 1100 से अधिक शादियां होंगी। 

ये हैं विवाह के शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य पंडित ह्रदय रंजन शर्मा के अनुसार इस बार शरद ऋतु में विवाह के कुल 42 शुभ मुहूर्त हैं, जिसमे 39 शुद्ध व तीन अनबूझे-अनपूछे विवाह मुहूर्त हैं। 12 नवंबर देव प्रबोधिनी एकादशी, 2 फरवरी बसंत पंचमी और 1 मार्च फुलेरा दूज अनबूझे मुहूर्त हैं।

  • नवंबर-17, 18, 23, 25, 27 और 28 नवंबर
  • दिसंबर-2, 3, 4, 6,7,10, 11 और 14 दिसंबर
  • जनवरी-16, 18, 19, 20, 21, 22, 24, 26, 27 जनवरी
  • फरवरी-3, 4, 7, 8, 14 ,15, 16, 18, 20, 21, 23, 25 और 26 फरवरी
  • मार्च-2, 3 और 6 मार्च
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंड-बाजे वाले करेंगे दो शिफ्ट में काम

शादी की बात हो और बैंड बाजा का जिक्र न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। सहालग को लेकर बैंड-बाजा और घोड़ा-बग्घी वाले भी तैयार हैं। बैंड-बाजे वाले रोजाना रिहर्सल कर रहे हैं। सोमवार को हलवाई खाना व मदारगेट स्थित बाजार में बैंड वालों के यहां लोग एडवांस बुकिंग करते नजर आए। बैंड कारोबारियों ने बताया कि 25 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक के बैंड बुक हो रहे हैं। वहीं विक्टोरिया और बाहुबली बग्घी की अच्छी मांग है, इसमें 40 लोगों की पूरी टीम लगेगी। बैंड दो शिफ्टों में शाम 6 से 8 बजे तक और रात 9 से 11 बजे तक के लिए बुक हो रहे हैं। हरेक बैंड वाले के पास एक दिन में तीन से चार बुकिंग हैं।

ये हैं टॉप फोर गाने
-चलो रे मन श्री वृंदावन धाम, जपेंगे राधे-राधे नाम
-बने ना तेरी-मेरी बात, तू रहवे पीने-खाने में
-आज मेरे यार की शादी है
-ये देश है वीर जवानों का

दुल्हनों को भा रहा मल्टीकलर लहंगा
सहालग के सीजन में दुल्हन सबसे ज्यादा मल्टीकलर लहंगे को पसंद कर रही हैं। वहीं महिलाएं शादी समारोह में पहनने के लिए कोरा सिल्क साड़ी, बनारसी साड़ियों की खरीदारी कर रही है। कपड़ा कारोबारियों के अनुसार इस बार लाल रंग की जगह दुल्हन मैरून और पिंक कलर को ज्यादा तर्ज दे रही है। वहीं मल्टीकलर लहंगा पहली पसंद बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें