फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में टली शादी, अब दूल्हे की बढ़ी डिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान जिले के दर्जनों परिवारों ने दहेज और भीड़भाड़ रहित शादी कर मिसाल पेश की है। मगर, इन्हीं के बीच एक मामला दहेज लोभियों का भी सामने आया है। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के एक परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी की शादी 28 अप्रैल को प्रस्तावित थी। मगर, लॉकडाउन के चलते शादी टाल दी। अब लड़के वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे हैं। दहेज न देने की बात कहने पर उन्होंने शादी तक तोडऩे का प्रस्ताव रख दिया है।
विज्ञापन

बन्नादेवी थाना क्षेत्र के मथुरिया नगर के रहने वाले एक परिवार के मुताबिक उन्होंने बेटी की शादी हरदुआगंज निवासी एक परिवार में तय की थी। शादी के कार्ड बांट गए। सभी तैयारी पूरी हो गईं। मगर, लॉक डाउन न खुलने के चलते 28 अप्रैल को होने वाली शादी को लॉक डाउन खुलने तक
टाल दिया।
अब लड़के वालों के तेवर बदल गए हैं। वह शादी में कार और कैश पैसों की मांग कर रहे हैं। इसकी मनाही करने पर उन्होंने शादी तोडऩे का प्रस्ताव रख दिया है। मामले में वुमन प्रोटेक्शन सेल में शिकायत की है। वुमन प्रोटेक्शन सेल की प्रभारी स्मृति गौतम के मुताबिक मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास जारी है। फिलहाल लॉकडाउन के चलते फोन पर ही काउंसलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें