फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रूट की कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर मारीपत-अजायबपुर सेक्शन व ब्रिज पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते लंबा ट्रैफिक ब्लाक रहेगा। अगले 17 दिन तक करीब 18 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। यहां से गुजरने वाली ट्रेनों को रोक-रोक कर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

एनसीआर पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि तीन जुलाई से लेकर 20 जुलाई तक मारीपत व अजायबपुर सेक्शन व ब्रिज पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते अप व डाउन लाइन पर कामन ट्रैफिक ब्लाक रहेगा। टूंडला-दिल्ली मेमू, लखनऊ-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। 11 जुलाई को लंबी दूरी की कानपुर शताब्दी के अलावा नई दिल्ली - हावड़ा रूट की दिल्ली-टूंडला मेमू समेत लोकल ट्रेनें निरस्त रहेंगी और तीन ट्रेनों का रूट बदला जाएगा।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि जोगबनी पांच जुलाई से, सात जुलाई से महानंदा व दस से बरेली-दादर ट्रेन का संचालन होगा। यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है। स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम ने बताया कि आनंद बिहार से जोगबनी के बीच चलने वाली जोगबनी एक्सप्रेस का पांच जुलाई से संचालन होगा।
विज्ञापन

अलीगढ़ स्टेशन पर यह ट्रेन सुबह 09:51 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 09:53 बजे रवाना होगी। दिल्ली से कटियार बिहार जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस सात जुलाई से चलेगी। यह ट्रेन सुबह 09: 55 बजे अलीगढ़ स्टेशन पर पहुंचेगी और 10:00 बजे रवाना होगी। बरेली-दादर के बीच चलने वाली दादर-बरेली एक्सप्रेस का संचालन 10 जुलाई से हर शनिवार होगा। अलीगढ़- बरेली रूट पर इस ट्रेन का संचालन 13 जुलाई से हर मंगलवार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें