फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्रबंधक की पत्नी ने की कृतार्थ की हत्या की निष्पक्ष जांच कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षा दो के छात्र कृतार्थ की हत्या में गिरफ्तार डीएल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक दिनेश बघेल की पत्नी परिजनों व ग्रामीणों के साथ एसपी से मिली और पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इन्होंने कक्षा आठ के एक छात्र पर संदेह व्यक्त किया है और उसका व जेल में बंद प्रबंधक, उसके पिता और तीन शिक्षकों का पॉलीग्राफ या नार्काे टेस्ट कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन


पुष्पा देवी ने सीबीआई जांच की भी मांग की और एसपी को बताया कि 23 सितंबर को सुबह पांच बजे उनके पति घर पर सो रहे थे। तभी प्रधानाचार्य ने फोन कर कृतार्थ की तबीयत खराब होने की सूचना दी। उन्होंने पहले उसे गांव के एक डाॅक्टर, फिर आगरा के दो निजी अस्पतालों में दिखाया। वापस आते समय मृतक के परिजनों ने सादाबाद चौराहे पर उन्हें घेर लिया और मारपीट की, पुलिस ने उन्हें बचाया। पुष्पा ने बताया कि उसे कक्षा आठ में पढ़ने वाले एक छात्र पर शक है। वह शरारती प्रवृत्ति का है, पुलिस ने उससे तीन अक्तूबर को पूछताछ भी की थी, लेकिन फिर छोड़ दिया। उनके ससुर भी घटना के समय सीसीटीवी कैमरे में स्कूल में सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि प्रबंधक की पत्नी व अन्य परिजन आए थे। प्रार्थना पत्र के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें