सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा में हुए घोटाले के मामले में आरोपी मूल रूप से बिहार निवासी अमरजीत 27 अप्रैल से फरार है। इस मामले में अब तक 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें अमरजीत सिंह, सौरभ गुप्ता आदि सभी मुकदमों में नामजद हैं।
अलीगढ़ महानगर के नौरंगाबाद इलाके की सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा में हुए घोटाले के मामले में बैंक प्रबंधक अमरजीत सिंह को अदालत स्तर से भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। पिछलने दिनों कुर्की नोटिस की कार्रवाई के बाद अब फरारी की उद्घोषणा के साथ उसे भगोड़ा घोषित किया है। अब पुलिस बहुत जल्द कुर्की करेगी।
विज्ञापन
बता दें कि सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा में हुए घोटाले के मामले में आरोपी मूल रूप से बिहार निवासी अमरजीत 27 अप्रैल से फरार है। इस मामले में अब तक 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें अमरजीत सिंह, सौरभ गुप्ता आदि सभी मुकदमों में नामजद हैं। अदालत ने पिछले दिनों अमरजीत के विरुद्ध धारा 82 के तहत नोटिस जारी किया था। अब भगोड़ा घोषित करते हुए फरारी की उद्घोषणा जारी की है। पुलिस अब कुर्की की तैयारी कर रही है।