फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हरदुआगंज में व्यक्ति की हत्या कर शव फेंका, शिनाख्त नहीं हो सकी, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 02 Aug 2026 04:21 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि हत्या कहीं और की गई है। इसके बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है।
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदुआगंज अंतर्गत जलाली चौकी क्षेत्र के हकीमगढ़ी गांव में 2 अगस्त सुबह एक व्यक्ति का रक्त रंजित शव मिला। रजबहा की पटरी किनारे झाड़ियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल की जांच की।

विज्ञापन


शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि हत्या कहीं और की गई है। इसके बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। क्षेत्राधिकारी अतरौली अनिवेश कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने सुबह करीब आठ बजे शव मिलने की सूचना दी थी। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष है। उसके सिर में गंभीर घाव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। हत्यारों की तलाश में भी पुलिस टीम जुटी हुई है। घटना के खुलासे के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सर्विलांस की मदद से भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें