अलीगढ़ के बन्नादेवी के भीकमपुर गांव के रहने वाले 28 वर्षीय बंटी पुत्र घूरेलाल को गाजियाबाद के टोनका सिटी थाने की पूजा कालोनी के रहने वाले ससुरालियों ने पीट-पीटकर मार डाला।
बंटी की 9 साल पहले अंजू पुत्री अशोक के साथ शादी हुई थी। 2 साल पहले अंजू पति को छोड़कर मायके चली गई। बाद में बंटी भी वहीं जाकर रहने लगा।
आरोप है कि कल बंटी का किसी बात को लेकर ससुरालियों से विवाद हो गया था। इसी पर ससुरालियों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। सूचना पर पहुंचे परिजन बंटी का शव लेकर अलीगढ़ आ गए। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।