फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: ऑनलाइन लूडो गेम में जीते रुपये न मिलने पर की दोस्त की हत्या, 68 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार, ऐसे ली जान

Sat, 10 Jan 2026 02:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दो दोस्तों ने ऑनलाइन लूडो गेम खेला। इसमें जीते गए रुपये मांगने पर युवक ने अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
दोस्त की हत्या में पकड़ा गया आरोपी विष्णु - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना अंतर्गत जलाली क्षेत्र में 68 दिन पहले हुए दिनेश उर्फ अबनू हत्याकांड का पुलिस ने 10 जनवरी को खुलासा कर आरोपी को दबोच लिया। इस हत्या को अबनू के पड़ोसी गांव के दोस्त विष्णु ने लूडो की जीती हुई रकम नहीं देने व ऊपर से दबंगई दिखाने के गुस्से में अंजाम दिया था। इसका खुलासा सर्विलांस व डीएनए साक्ष्यों के आधार पर हुआ है।

विज्ञापन


एसपी देहात अमृत जैन व सीओ राजीव द्विवेदी ने शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि जलाली क्षेत्र के नगरिया भूड़ के ठाकुर दिनेश उर्फ अबनू की हत्या उसके पड़ोसी गांव दौलतपुर के अनुसूचित जाति के दोस्त शटरिंग मजदूर विष्णु ने की थी। उन्होंने बताया कि अबनू लूडो में सात हजार रुपये हार गया था। जब विष्णु ने रुपये मांगे तो अबनू दबंगई दिखाकर, गाली-गलौज करता व धमकाता था।
विज्ञापन


तीन नवंबर को घटना वाले दिन अबनू ने अलीगढ़ से लेकर शेखाझील तक कई बार विष्णु को जुआ खेलने के लिए फोन किया और पत्नी के आने से पहले वह घटनास्थल के पास विष्णु को मिला। जहां दोनों के बीच पांच-पांच हजार के दो दांव और लगे, जिन्हें विष्णु जीता गया। अब अबनु पर 17 हजार रुपये चढ़ गए। जब उसने रुपये मांगे तो अबनू ने एक बार फिर विष्णु अपनी दबंगई का दंभ भरकर टालमटोल कर दी।

Trending Videos
विज्ञापन

इसी गुस्से में सुनियोजित साजिश के तहत विष्णु ने पहले से झाडि़यों में छिपाकर रखी लकड़ी काटने की वसूली से अबनू के सिर में पीछे से व गर्दन में ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। इसके बाद शव को झाडि़यों में छिपाकर मोबाइल वहीं फेंक दिया। बाइक ढाई किमी आगे मई गांव के निकट नहर किनारे झाडि़यों में फेंक दी। पुलिस ने शनिवार को विष्णु को रिमांड के बाद जेल दाखिल कर दिया। इस घटना के खुलासे में सीओ राजीव द्विवेदी की अगुवाई में थाना व साइबर-सर्विलांस टीम शामिल रही। एसएसपी ने पुलिस टीम को खुलासे पर 25 हजार के इनाम की घोषणा की है।

बाइक मिलने के बाद सुलझी हत्या की गुत्थी
तीन नवंबर को गायब हुए अबनू का कंकाल 13 नवंबर को मिला था। इसके बाद से हत्या का खुलासा पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था, लेकिन कंकाल मिलने के 39 दिन बाद 22 दिसंबर को जब अबनू की बाइक मिली तो पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू की। जिस स्थान पर अबनू की बाइक मिली उस स्थान पर हत्या वाले दिन विष्णु की लोकेशन पाई गई। इसी के आधार पर जब पुलिस ने विष्णु को हिरासत लिया तो घटना का खुलासा हो गया। मामले में लापरवाही पर हंगामा होने पर एसएचओ को भी निलंबित किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें