फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चोर समझकर ग्रामीणों ने की लाठी-डंडों से युवक की पिटाई, मौत

Sun, 17 Mar 2019 11:38 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी एक मंदबुद्धि युवक को एटा जिले की जलेसर कोतवाली क्षेत्र के गांव बढ़ावली में ग्रामीणों ने भैंस चोर समझकर पीट-पीटकर मार डाला। युवक की मौत की सूचना मिलते ही गांव में खलबली मच गई। मृतक युवक के भाई मेहनत-मजदूरी करते हैं।

विज्ञापन


रामपुर निवासी रवेंद्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह मंदबुद्धि था। वह कस्बा के अलावा अन्य जगहों पर घूमता-फिरता रहता था। रवेंद्र सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसकी पत्नी भी अपने मायके चली गई थी।

शनिवार की रात्रि को जलेसर कोतवाली क्षेत्र के गांव बढ़ावली में रवेंद्र सिंह के पहुंच जाने पर ग्रामीणों ने उसे भैंस चोर समझकर लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। रवेंद्र की मौत की सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान पति राघवेंद्र सिंह उर्फ मऩु ठाकुर के साथ अन्य ग्रामीण भी कोतवाली जलेसर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें