फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीरुउद्दीन शाह को भेजा पचास हजार का चेक, बयान को लेकर दी पाकिस्तान जाने की सलाह

Sat, 22 Dec 2018 08:46 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
d
विज्ञापन

फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बयान की आलोचना करते हुए एक शख्स ने उन्हें पचास हजार का चैक भेजा है। साथ ही शख्स ने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को पाकिस्तान जाने की सलाह दी है।  

विज्ञापन


शख्स ने यह बात शाह को पत्र में लिख भेजी है। पद्मश्री और पद्म भूषण जैसे सम्मान पाने के बाद उनका यह बयान है राजनीति से प्रेरित मानते हुए शख्स ने चैक भेज कर उन्हें पाकिस्तान जाने की सलाह दी है।

प्राप्त जानाकारी के मुताबिक हिन्दू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष आदित्य पंडित ने फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के डर लगने वाले बयान की आलोचना करते हुए उन्हें पत्र के माध्यम से सलाह देते हुए पचास हजार का चैक भेजा है। आदित्य पंडित ने लिखा शाह के बयान से उन्हें बेहद कुण्ठा हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें