फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ससुराल से लौटकर फंदे पर लटका युवक, मौत

Sat, 28 Nov 2026 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ासी ग्राम पंचायत के मजरा नगला हाजी में विष्णु (29) पुत्र महिपाल ने अपने कमरे में फंदे के सहारे लटककर जान दे दी। घटना बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे की है। परिजन के अनुसार उसकी पत्नी लंबे समय से मायके में है। ससुराल वालों ने दहेज में दी गई बाइक भी छीन ली थी, जिससे क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

परिजन की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिया भेजा। एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आ सकेगी। मृतक पक्ष से अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृतक के तहेरे भाई धर्मेंद्र ने बताया कि विष्णु की शादी करीब डेढ़ साल पहले विजयगढ़ थाना क्षेत्र के भिनौली गांव निवासी यशोदा देवी के साथ हुई थी। उसकी पत्नी कई माह से अपने मायके में है। बुधवार को विष्णु बाइक लेकर ससुराल गया था, जहां से बृहस्पतिवार को लौटा तो काफी मायूस था। पूछने पर बताया कि ससुराल वालों ने उसे पीटा है और शादी में मिली बाइक भी छीन ली है।
विज्ञापन

-
कोट...
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है, किसी प्रकार की चोट का उल्लेख नहीं है। इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। यदि तहरीर मिलती है तो आगे की जांच-पड़ताल की जाएगी। -अनिवेश कुमार, सीओ अतरौली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें