फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: ऊंचाहार एक्सप्रेस से गिरा युवक, हुई मौत

Mon, 15 Jul 2019 06:09 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
ट्रेन से गिरा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रयागराज से चंडीगढ़ को जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस में सवार कुंडा, प्रतापगढ़ के एक युवक की महरावल स्टेशन के पास गिरने से मौत हो गई। ट्रैक के किनारे पड़े शव की जेब से मिले मोबाइल फोन के आधार पर जीआरपी ने शव की शिनाख्त की। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन


शिवा (19) पुत्र सुरेश निवासी कुंडा, प्रतापगढ़ शनिवार शाम को दिल्ली जाने के लिए चार दोस्तों संग ट्रेन में सवार हुआ था। वह दिल्ली में टाइल्स लगाने का काम करता था। मृतक के साथी मोहित के अनुसार तीन दोस्त एक बोगी में और शिवा एक अन्य साथी बृजेश के साथ दूसरी बोगी में बैठा था। अलीगढ़ जंक्शन पर शिवा सीट से उठकर बोगी के गेट पर चला गया था। महरावल स्टेशन के नजदीक अचानक वह ट्रेन से गिर गया।

घटना के बारे में उस वक्त पता लगा जब शिवा और बृजेश को खाना देने के लिए गए थे। बृजेश सीट पर सो रहा था, जबकि शिवा गायब था। उसके फोन पर कॉल करने पर एक जीआरपी कर्मी ने फोन उठाया और घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर जीआरपी यशपाल सिंह के अनुसार मृतक के परिजनों को फोन कर बुला लिया था। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें