फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: टॉयलेट क्लीनर पीकर युवक ने दी जान, तीन बच्चों को लेकर चली गई थी पत्नी, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 05 Nov 2026 10:43 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पिता साहब सिंह ने बताया कि वह टेलर का काम करते हैं। वह अपनी दुकान पर गए थे। पत्नी सत्यवती सत्संग में गईं थीं व अन्य परिजन शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर में बेटा अनिल मौजूद था। अनिल ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
खुदकुशी - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में गांधी पार्क थाना क्षेत्र के डोरी नगर निवासी अनिल (36) ने टॉयलेट क्लीनर पीकर जान गंवा दी। अनिल की पत्नी तीन बच्चों को लेकर तीन साल पहले चली गई थी। वह परिवार के लोगों के साथ रहता था और सेटरिंग का काम कर गुजारा करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने इस मामले में थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अनिल के पिता साहब सिंह ने बताया कि वह टेलर का काम करते हैं। मंगलवार शाम वह अपनी दुकान पर गए थे। उनकी पत्नी सत्यवती सत्संग में गईं थीं व अन्य परिजन शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर में अनिल मौजूद था। उनका कहना है कि अनिल ने शाम लगभग साढ़े चार बजे टॉयलेट क्लीनर पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन घर पहुंचे।

इसके बाद अनिल को मलखान सिंह अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे गंभीर हालत में मेडिकल रेफर कर दिया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि थाना प्रभारी ने जानकारी दी है कि परिजन ने थाने में कोई शिकायत नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें