फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: बाइक की टक्कर से व्यक्ति की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, धरने पर बैठीं महिलाएं

Thu, 31 Oct 2024 09:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जयगंज के रहने वाले बुलट सवार तेजी से गुजर रहे थे, तभी नौशाद उनकी चपेट में आ गए। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
व्यक्ति की मौत के बाद हंगामा करते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर के खाई डोरा इलाके में एक व्यक्ति तेज रफ्तार से आ रही बाइक की चपेट में आ गया। टक्कर से व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन और स्थानीय लोगों ने बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया है। महिलाएं धरने पर बैठ गई हैं। 

विज्ञापन


31 अक्तूबर रात सात बजे खाई डोरा इलाके में बाइक की चपेट में आने से 50 वर्षीय नौशाद की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जयगंज के रहने वाले बुलट सवार तेजी से गुजर रहे थे, तभी नौशाद उनकी चपेट में आ गए। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक सवार की गिरफ्तारी को लेकर परिजन और स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। 

संवेदनशील क्षेत्र को देखते हुए पुलिस का घटनास्थल पर पहुंच कर शांति बनाए रखने का प्रयास जारी है। मृतक की पत्नी नगीना ने पुलिस में तहरीर देते हुए मांग की है कि बाइक सवार को गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें