फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद व्यक्ति ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के गांधी पार्क थाना क्षेत्र के धनीपुर इलाके के एक व्यक्ति ने शुक्रवार को पत्नी से विवाद होने पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक के इस कदम से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

धनीपुर, गांधी पार्क निवासी 50 वर्षीय अमर सिंह पुत्र मलखान सिंह का शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद पत्नी घर से कहीं चली गई। इसी बीच उसने साड़ी से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। देर शाम जब पत्नी घर पर आई तो पति को पंखे पर लटका देख रो पड़ी।
चीख-पुकार कर उसने पड़ोसियों को बुला लिया। इसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांधी पार्क थाना इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौड़ के मुताबिक शव परिवार वालों को सौंप दिया है। पारिवारिक कलह के चलते अमर सिंह ने फांसी लगाकर जान दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें