पोखरवाली गली चंदानिया मृतक मुकेश शर्मा के भाई बंसत शर्मा से जानकारी करते एसआई।
- फोटो : CITY OFFICE
क्वार्सी थाना क्षेत्र के चंदनिया में शनिवार शाम को एक युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक ने बीमार पत्नी के इलाज के लिए पैसों का इंतजाम न होने और ससुरालियों से विवाद पर यह कदम उठाया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भेज दिया है।
मुकेश कुमार (32) निवासी चंदनिया, क्वार्सी मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। पांच दिन से उसकी पत्नी टाइफाइड से ग्रस्त होने पर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि युवक पत्नी के इलाज के लिए पैसों का इंतजाम नहीं कर सका था। साथ ही उसका ससुराल वालों से विवाद हो गया था। इससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया है। मृतक मुकेश के छोटे भाई बसंत ने बताया कि शाम होते ही भाई अस्पताल से घर आ गया था। बाकी के सभी सदस्य अस्पताल में थे।
किसी काम से वह घर पर पहुंचा तो भाई का फंदे से लटका मिला। यह देख चीख निकल गई। आस पड़ोस के लोग जुटे। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस भाई को फंदे से उतारकर पास के ही एक अस्पताल लेकर पहुंची। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बसंत के मुताबिक मुकेश दो बच्चों को पिता था। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना क्वार्सी इंस्पेक्टर के मुताबिक शव को मोर्चरी पर रखवा दिया है। फिलहाल आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या की बात सामने आ रही है। मामले की जांच जारी है।