फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में आसमान से बरसीं राहत की बूदें

Fri, 07 Jun 2019 01:37 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
बारिश में छाता लेकर निकले बच्चे मस्ती करते हुए। - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
 पिछले कुछ दिनों से पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी का कहर गुरुवार को भी जारी था। लेकिन दोपहर बाद आसमान का नजारा बदल गया। पहले हल्की आंधी आई और उसके बाद बारिश की शक्ल में राहत की बरसात हुई। इससे झुलसा रही गर्मी में थोड़ा सकून मिला। 
विज्ञापन



हालांकि कुछ देर बाद उमस भरे आलम ने फिर से परेशान करना शुरू कर दिया। आंधी और बारिश के चलते कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। गुरुवार को सुबह से ही आसमान आग उगल रहा था। तापमान की जानकारी देने वाली वेबसाइटों के मुताबिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


लेकिन दोपहर बाद आंधी के बाद बारिश की बूंदों ने राहत दी। बूंदों से धूल मिट्टी भी बैठ गई। हालांकि संभावना व्यक्त की जा रही है कि शुक्रवार से तापमान फिर से बढ़ेगा और एक बार फिर से गर्म लपटें आलम को अपने आगोश में ले लेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें