फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: कर्ज से परेशान शख्स ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, खुद भी लगा ली फांसी

Thu, 13 Dec 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
murder
विज्ञापन

यूपी के अलीगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक शख्स ने अपने पत्नी की सिलबट्टे से मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी बेटी का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की, लेकिन वह बेहोश हो गई। उसे मरा समझकर उसने छोड़ दिया और खुद फांसी से लटककर कर जान दे दी।

विज्ञापन


मामला अलीगढ़ के कुवंर नगर की है। जहां बाबूलाल अपनी पत्नी बबिता और बेटी के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि वह कर्ज में डुबा हुआ था। इससे परेशान होकर उसने बुधवार देर रात सिलबट्टे से मारकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद मां के पास सो रही बच्ची का गला दबाकर मारने की कोशिश लेकिन वह बेहोश हो गई। उसे मरा समझकर आरोपी ने छोड़ दिया। 
इसके बाद खुद फांसी पर लटक गया। बेटी को जब होश आया तो उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया, जिससे घटना का खुलासा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच करने में जुट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें