दीनदयाल चिक्तिसालय में महिला डॉक्टर्स के फोटो खीचने वाले बाहरी युवक को पकड़कर पुलिस को सौपा गया?
- फोटो : CITY OFFICE
दीन दयाल संयुक्त अस्पताल में गुरुवार को इंटर्नशिप के लिए आई महिला डाक्टरों की चुपके से फोटो खींच रहे युवक को अस्पताल के स्टाफ ने रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके मोबाइल में इंटर्न डाक्टर लड़कियों की फोटो भी निकली स्टाफ ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है।
गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे एक युवक मरीजों को देख रहीं लेडी इंटर्न डाक्टरों की चुपके से फोटो खींच रहा था। युवक ने जब यह काम बार बार किया तो स्टाफ के लोगों को शक हुआ और उन्होंने युवक को दबोच लिया। पूछताछ में पाया कि युवक आगरा रोड के बढ़ौली फतेह खां का रहने वाला है। उसके पास मोबाइल में लेडी डाक्टरों की खींची हुई फोटो भी निकलीं। पूछताछ में पाया कि उसके पास न तो पर्चा था। न वह किसी मरीज से मिलने आया था। अपने अस्पताल में आने की कोई वजह भी वह नहीं बता सका। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। जिन लेडी डाक्टरों के आरोपी ने फोटो खींच रखे थे, जब उन डाक्टरों को इसकी हरकत का पता चला तो वह दंग रह गईं। स्टाफ का कहना है कि संभावना है कि आरोपी इन फोटो का सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकता था।