फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सासनी गेट पुलिस ने दबोचे पांच लुटेरे, एक फरार

विज्ञापन
थाना सासनीगेट पुलिस द्वारा पकड़े गये लुटेरों से पूछताछ करते एसएसपी आकाश कुलहरि। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
सासनी गेट पुलिस ने बुधवार देर रात को पला फाटक के पास घेराबंदी कर पांच लुटेरों को दबोच लिया, जबकि उनका एक साथी भाग निकला। लुटेरों से लूट का सामान बरामद हुआ है। गुरुवार को पांचों आरोपी जेल भेज दिए गए। एसएसपी ने पुलिस टीम को 5 हजार के इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन

एसएसपी आकाश कुलहरि ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि सासनी गेट इलाके के पला फाटक पर चेकिंग कर रही पुलिस को तीन बाइकों पर छह लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकना चाहा तो युवकों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं। पुलिस ने संदीप वार्ष्णेय पुत्र पवन कुमार वार्ष्णेय निवासी पक्की सराय, खिरनी गेट, कालू उर्फ देवेंद्र पुत्र राजकु मार निवासी मायापुरी, मोहित ठाकुर उर्फ प्रांशु पुत्र राकेश निवासी पला एसी, मडराक, सोनू उर्फ नागेंद्र कुमार माहौर पुत्र राम बाबू निवासी ट्रांसफ ार्मर वाली गली मायापुरी, राजा उर्फ चिराग वर्मा पुत्र हरीओम वर्मा निवासी पला रोड मायापुरी को दबोचा गया है, जबकि गोल्डी पुत्र अशोक शर्मा निवासी एडीए कालोनी, सासनी गेट भाग निकला। इनके पास से लूट के तीन मोबाइल फ ोन, तीन मोटरसाइकिल, सोने के जेवरात, दो तमंचे और कारतूस मिले हैं। संदीप, कालू और मोहित ठाकुर की हिस्ट्रीशीट खोल उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। गिरोह को दबोचने वाली पुुलिस टीम में इंस्पेक्टर सासनी गेट विनोद कुमार, एसआई रोहित राठी, एसआई लखमी सिंह, एसआई रुणित तोमर, सिपाही सुखवीर सिंह, सुरेंद्र कुमार, बलवीर सिंह, विपिन कुमार, प्रदीप कुमार शामिल रहे।
इंजीनियर बनने से पहले बना लुटेरा
पुलिस द्वारा दबोचे गए लुटेरों में शामिल राजा उर्फ चिराग वर्मा इंजीनियर बनने की राह पर चला था। मथुरा के एक कालेज से आईटीआई की पढ़ाई कर रहा है। 17 जुलाई से उसकी परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैैं। मगर, पैसे का लालच उसे अपराध की दुनिया में खींच लाया। इंस्पेक्टर विनोद कुमार के अनुसार राजा उर्फ चिराग गुड़गांव के एक होटल में असिस्टेंट मैनेजर का भी काम करता है। वह कुछ दिन पहले ही साथियों के साथ आया था। इसके खिलाफ जानलेवा हमले सहित लूट, मारपीट के तीन मुकदमे दर्ज हैं। यह वारदातों को अंजाम देने के बाद गुड़गांव भाग जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें