फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मामू-भांजा रेडियो मार्केट को जल्द मिलेगी जाम से राहत

विज्ञापन
मामू भांजा रेडियो मार्केट का निरीक्षण करते नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
शहर के प्रमुख व्यावसायिक बाजार मामू-भांजा रेडियो मार्केट को जाम, अवैध पार्किंग व अतिक्रमण की समस्या से जल्द राहत मिलेगी। नगर निगम ने क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन



शुक्रवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने मार्केट का निरीक्षण कर दुकानदारों के साथ समस्याओं पर चर्चा की और कई अहम निर्देश दिए। दुकानदारों ने मार्केट में अतिक्रमण, अवैध पार्किंग के कारण आए दिन जाम की स्थिति रहने की शिकायत की। नगर आयुक्त ने सभी दुकानदारों को अपनी निर्धारित सीमा के भीतर ही दुकान लगाने की हिदायत दी। चेतावनी दी कि अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।


मार्केट में निगरानी बढ़ाने के लिए अगले तीन दिनों में 20 से 25 कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इन कैमरों को कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा जाएगा, जिससे अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और सफाई व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन



पार्किंग समस्या के समाधान के लिए गांधीपार्क स्थित नगर निगम कॉम्प्लेक्स की अंडरग्राउंड पार्किंग को अगले 15 दिनों में कब्जा मुक्त कराकर मामू भांजा के दुकानदारों के लिए शुरू करने के निर्देश दिए।
तांगा स्टैंड के पास दोपहिया वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी आगामी महीनों में शुरू कराई जाएगी। नाले पर हुए अतिक्रमण को भी चिह्नित करने के निर्देश दिए गए। संवाद

मामू भांजा रेडियो मार्केट का निरीक्षण करते नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा। - फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें