फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दीनदयाल अस्पताल में जल्द शुरू होगी 100 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट

विज्ञापन
दीनदयाल अस्पताल में निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर। - फोटो : samvad
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त अस्पताल में 100 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट जल्द शुरू होने के संकेत हैं। इसका भवन बनकर तैयार हो गया है। फिनिशिंग का काम जारी है। जुलाई के अंत तक निर्माण एजेंसी को भवन हस्तांतरण का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन



पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त अस्पताल परिसर में 32.14 करोड़ रुपये की लागत से चार मंजिला 100 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट मंजूर हुई थी। इसका निर्माण उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम ने 15 मार्च 2024 में शुरू किया था। हालांकि कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य छह सितंबर 2025 को पूर्ण करना था, लेकिन अब जुलाई तक काम पूरा करने का लक्ष्य तय हुआ।


इसके शुरू होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों का दबाव कम हो जाएगा, क्योंकि यहां आधुनिक चिकित्सा सुविधा होगी। ग्रामीण अंचल के मरीजों को आकस्मिक स्थिति में इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज नहीं जाना पड़ेगा। इसमें लिफ्ट की सुविधा को भी होगी।
विज्ञापन



सीएमएस डॉ. एमके माथुर ने बताया कि भवन बनकर तैयार हो गया है। फिनिशिंग का काम बाकी है। जुलाई के अंत तक भवन हस्तांतरण होने पर इसमें संसाधन जुटाकर सभी क्रिटिकल, ट्रॉमा, इमरजेंसी व आईसीयू सेवाएं शुरू की जाएंगी। इसके लिए कुछ विशेषज्ञ भी मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें