फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: बेटे की शादी से पहले भांजे के साथ गई मामी, थाने के चक्कर काट रहा मामा, नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 19 Feb 2026 03:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भांजा अक्सर घर आता-जाता था। मामी मायके गई थी। वहां से वापस लौटते समय उसका भांजा मिल गया। वह बहला-फुसलाकर अपनी मामी को अपने साथ ले गया। तभी से वह रिश्तेदारों से संपर्क कर महिला की तलाश में लगा रहा, लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
भांजे संग मामी गई - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में सास-दामाद की प्रेम कहानी का मामला अभी शांत नहीं हुआ था। अब अतरौली में बेटे की शादी से पहले मामी अपने भांजे के साथ चली गई। पति महिला की तलाश में इधर-उधर भटक रहा है। थाने के भी चक्कर लगा रहा है। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बेटे की शादी के लिए खरीदे गए जेवर और एक लाख रुपये लेकर एक महिला (40) अपने पति के भांजे (30) के साथ चली गई। यह घटना पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पत्नी की तलाश में पति थाने के चक्कर काट रहा है, दूसरी ओर घर में शादी की तैयारियों का दबाव है। 

पीड़ित पति ने बताया कि पालीमुकीमपुर के ही एक गांव में उसका भांजा रहता है। वह अक्सर घर आता-जाता था। घटना 25 जनवरी की है, उसकी पत्नी अपने मायके गई थी। वहां से लौटते समय भांजा विक्रम मिल गया और वह बहला फुसलाकर उसकी पत्नी को अपने साथ ले गया, तभी से वह रिश्तेदारों से संपर्क कर तलाश में लगा रहा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जब भांजे से इसकी शिकायत की तो वह उल्टा धमकाने लगा। इस पर उसने थाने में शिकायत की तो आठ फरवरी को पुलिस ने नौ लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की। 
विज्ञापन

पति ने बताया कि उनकी तीन संतानें हैं, सबसे बड़े बेटे की शादी छह मार्च को है, पूरा घर इसकी तैयारियों में लगा है। शादी के लिए बेटे की ननिहाल वालों ने मंगलसूत्र, चेन, पायजेब, अंगूठी आदि जेवर खरीदे थे। महिला इन जेवरों के साथ मायके से एक लाख रुपये नकद लेकर आ रही थी। 

आरोप है कि सभी सामान के साथ भांजा बहला फुसलाकर उसका अपहरण कर ले गया है। इस मामले में विक्रम, केहरी, सुनीता, रूपकला, अजय, रेखा, मूलचंद, सेंकी, पप्पू को नामजद किया गया है। एसओ रवि चंद्रवाल ने बताया कि मोबाइल नंबर आदि सर्विलांस पर लगा दिए गए हैं। महिला की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयासरत हैं। 

बेटी की शादी से पहले सास चली गई थी दामाद के साथ
अलीगढ़ के दादों थाने के दामाद की मडराक थाना अंतर्गत शादी तय हुई। शादी से पहले होने वाली सास अपने होने वाले दामाद के साथ चली गई। वहां से सास-दामाद वापस लौटे तो पुलिस ने सास को दामाद के सुपुर्द कर दिया। 10 माह बाद दामाद ने आरोप लगाए कि अब सास अपने बहनोई के साथ चली गई। अभी तक सास-दामाद का मामला चर्चा में है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें