पथवारी मंदिर के लिए खैर नगर पालिका के प्रयास से वंदन योजना के तहत संस्कृति धरोहरों के संरक्षण एवं पुनरुद्वार की प्राथमिकता के आधार पर 90 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। इससे मंदिर का सुंदरीकरण व निर्माण कराया जाएगा।
मालीपुरा स्थित पथवारी मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 90 लाख रुपये की मंजूरी मिल गई है। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया है कि राशि मिलने पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि कस्बा के मालीपुरा में पथवारी मंदिर के लिए नगर पालिका के प्रयास से वंदन योजना के तहत संस्कृति धरोहरों के संरक्षण एवं पुनरुद्वार की प्राथमिकता के आधार पर 90 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। इससे मंदिर का सुंदरीकरण व निर्माण कराया जाएगा। स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के लोगों व मंदिर की कमेटी सदस्यों में खुशी की लहर है।
मंदिर का निरीक्षण करते हुए संजय ने कहा कि नवरात्र के समापन के अगले दिन से ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान प्रेमपाल कमांडो, नंदकिशोर सैनी, पवन अग्रवाल, उमाशंकर सैनी, योगेश अग्रवाल, नरेश बघेल, बाबूलाल सैनी, गगन सैनी आदि मौजूद रहे।