फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिक चौक और नीवरी में ठेकों के विरोध में घंटों जाम

Sun, 01 May 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जाम - फोटो : महीपाल ‌सिंह
विज्ञापन
 महानगर के आबादी वाले इलाकों में शराब ठेके खुलने का विरोध थम नहीं रहा। शनिवार को भी मैलरोज बाईपास की मलिक चौक बस्ती में महिलाओं ने सड़क पर जाम लगाकर उग्र प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यहां पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां आबकारी अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत किया। इसी तरह नीवरी मोड़ पर भी महिलाएं ठेके के विरोध में उतर आई हैं। वहां दुपहर बाद शुरू हुआ हंगामा, शाम तक चला और नमाज भी धरने के बीच अदा की गई। इस हंगामे को शाम को नगर विधायक जफर आलम ने शांत कराया।
मलिक चौक पर पिछले कई दिन शराब के ठेके का विरोध चल रहा है।
इसकी शिकायत डीएम-एसएसपी आदि अधिकारियों से भी की गई है। मगर सुनवाई नहीं हुई। इसी के चलते शुक्रवार को हुए विरोध के बाद शनिवार को भी महिलाएं फिर सड़क पर उतर आईं। यहां जाम लगाकर कई घंटे तक हंगामा किया। सूचना पर इलाका पुलिस नहीं पहुंची तो हंगामा बढ़ने लगा। बाद में खबर पर आबकारी अधिकारियों की टीम पहुंची। जहां महिलाओं को      समझाया गया। जहां महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ठेका हटाने की कार्रवाई नहीं हुई तो फिर आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान रविवार को जिलाधिकारी से मिलना भी तय हुआ है।
विज्ञापन

इधर, देहलीगेट क्षेत्र के ही नींवरी मोड़ पर भी शराब का ठेका खुलने से विरोध शुरू हो गया। यहां भी महिलाएं हाथों में डंडे आदि लेकर सड़क पर आ गईं। दोपहर से ही यहां जाम व प्रदर्शन शुरू कर दिया गया था। कई घंटे तक हुए प्रदर्शन के बाद भी कोई नतीजा हल न हुआ तो शाम को धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया।
शाम को धरने के बीच ही नमाज अदा की गई। इसी बीच खबर पर नगर विधायक जफर आलम भी पहुंच गए। जहां लोगों को समझाया और कहा कि जिलाधिकारी से वार्ता हो गई है। इस समस्या का हल निकाला जाएगा। जरूरत हुई तो आप लोगों के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात की जाएगी। तब जाकर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें