फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बहरीन से आई मेकअप आर्टिस्ट...पूर्व प्रेमी से होटल में बनाए संबंध, बनाया वीडियो, सबकुछ देख रहा था कोई तीसरा

Fri, 25 Jul 2025 10:36 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

पीड़ित ने बताया कि 28 जून को युवती के जन्मदिन पर उसके साथ मथुरा के होटल में पहुंचा। यहां युवती ने प्यार भरी बातें करते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद अगली सुबह दोनों वापस अलीगढ़ आ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहरीन से आई अलीगढ़ के क्वार्सी इलाके की एक मेकअप आर्टिस्ट ने अपने पूर्व प्रेमी को सेक्सटॉर्शन (अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल) जाल का शिकार बना लिया। युवती ने मथुरा के होटल में व्यापारी संग शारीरिक संबंध बनाए और अपने नए प्रेमी की मदद से उसकी वीडियो बनवा ली। बाद में युवती ब्लैकमेल करने लगी। पुलिस ने युवती व उसके नए प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया।

विज्ञापन

क्वार्सी इलाके के नमकीन व्यापारी ने पिछले दिनों एसपी सिटी से मुलाकात कर लिखित शिकायत दी। इसमें उल्लेख किया कि उसके मोहल्ले की रहने वाली मेकअप आर्टिस्ट युवती से उनके अगस्त 2024 तक संपर्क रहे। इसके बाद अचानक से इस वर्ष 18 जून को युवती का व्हाट्सएप पर मैसेज आया। युवती देश के अलग-अलग शहरों में घूमने जाने का ऑफर करने लगी। 

बातों में आकर 28 जून को युवती के जन्मदिन पर उसके साथ मथुरा के होटल में पहुंचा। यहां युवती ने प्यार भरी बातें करते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद अगली सुबह दोनों वापस अलीगढ़ आ गए। उसी शाम एक अंजान नंबर से व्यापारी के व्हाट्सएप पर होटल के कमरे में बने अंतरंग संबंधों का वीडियो आया। इसे वायरल करने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपये की डिमांड कर दी। दो दिन बाद रकम 5 के बजाय 7 लाख रुपये यह कहते हुए मांगी गई कि अगर नहीं दिए तो अब इसे वायरल कर देंगे। रुपये भेजने का ठिकाना दिल्ली बताया। इतना ही नहीं, यह वीडियो उसके भाई व उसकी पत्नी के नंबर पर भी भेज दिया।

युवक के अनुसार इतना होने पर उसने युवती से सवाल जवाब किए तो पहले वह अनजान बनने का नाटक करने लगी। बाद में युवती ने घर आकर उसे सीधे धमकी दे दी कि अगर रुपये नहीं दिए तो अंजाम ठीक नहीं होगा। वह 40 हजार रुपये भी धमकाकर ले गई। इसी शिकायत के आधार पर एसपी सिटी के निर्देश पर 6 जुलाई को क्वार्सी में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसमें मेअकप आर्टिस्ट युवती को नामजद किया गया। 

नए प्रेमी संग रची युवती ने साजिश
एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार दिए गए नंबरों की जब जांच की गई तो सासनी गेट के खिरनी गेट सराय मिश्र के बीटेक पास बेरोजगार युवक क्षितिज उर्फ नक्स शर्मा का नाम सामने आया। क्षितिज के नंबरों से मेकअप आर्टिस्ट युवती के नंबरों का भी मिलान हुआ। इस पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने सच स्वीकार लिया। युवती के अनुसार यहां काम करते समय उसकी पीडि़त व्यापारी से दोस्ती थी।

होटल में ऊपर-नीचे बुक किए वाईफाई युक्त कमरे
एसपी सिटी के अनुसार दोनों ने स्वीकार किया कि पूर्व प्रेमी को मथुरा के होटल में बुलाने से पहले उन्होंने दिल्ली से एक चार्जर कैमरा खरीदा। फिर पूर्व प्रेमी को युवती अपने साथ मथुरा ले गई। वहां एक दो होटलों में वाईफाई नहीं मिला तो उसमें कमरा बुक नहीं किया। बाद में एक होटल में वाईफाई मिलने पर उसमें अपने लिए युवती ने ऊपर का कमरा बुक किया। कमरे में चार्जर कैमरा भी लगाया। 
विज्ञापन

पूर्व प्रेमी को कमरे में छोड़कर रिसेप्शन पर आकर उसने अपने कमरे के ठीक नीचे दूसरा कमरा यह कहते हुए बुक किया कि उसमें दूसरे गेस्ट आएंगे। इसके बाद पीछे से पहुंचे क्षितिज ने नीचे वाले कमरे में पहुंचकर लैपटॉप व चार्जर कैमरा की मदद से ऊपर के कमरे में युवती व उसके पूर्व प्रेमी के शारीरिक संबंध बनाते हुए वीडियो बनाया। इधर, पति का वीडियो पत्नी के मोबाइल पर आने पर उसके व उसकी पत्नी के आपसी संबंधों में खटास आ गई। घर में झगड़े के चलते सामाजिक व पारिवारिक प्रतिष्ठा पर भी असर आया।

यह भी पढ़ें- UP: कुत्तों ने बुजुर्ग के फाड़ डाले हाथ-पैर... दूर तक फैला था मांस, मौके का मंजर देखकर बेहोश होकर गिर पड़ी बहू

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें