फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजलिस हो या रामलीला, रात को नहीं होगी बिजली कटौती

Wed, 05 Oct 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
मजलिस हो या रामलीला, रात को नहीं होगी बिजली कटौती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर में इन दिनों चल रहे धार्मिक आयोजनों में बिजली कटौती बाधा बन रही है। इसको लेकर विधायक हाजी जमीउल्लाह ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता (वितरण) बीएस गंगवार से मुलाकात की और रात की कटौती बंद करने के लिए कहा।
विज्ञापन

बाद में स्थानीय स्तर से समाधान  नहीं निकलने पर जमीरउल्लाह ने प्रबंध निदेशक और और डायरेक्टर सिस्टम से संपर्क कर वहां से अलीगढ़ को रात में बिजली कटौती से मुक्त करने का आदेश करवाया। यह आदेश विभाग को मिल गया है।
विधायक जमीरउल्लाह ने बताया कि रात को हो रही बिजली कटौती से सिर्फ कार्यक्रमों के आयोजक परेशान नहीं हैं बल्कि इनमें शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बिजली विभाग ने दावा किया था कि वह त्योहारों के महीने में पर्याप्त बिजली आपूर्ति देंगे लेकिन यह दावा अभी तक खोखला ही साबित हुआ है। इसको लेकर  आयोजकों ने भी नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

शहर में इन दिनों  मुख्य आयोजन रामलीला और मोहर्रम की मजलिसें चल रही हैं। इसके अलावा कृष्ण लीला, नवरात्र के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर हो रहे देवी जागरण आदि भी आयोजित किए जा रहे हैं। लेकिन यह देखा जा रहा है कि रात के समय शहर के विभिन्न स्थानों में बिजली कटौती हो जाती है।
हालांकि कुछ कार्यक्रमों में जेनरेटर की व्यवस्था रखी गई है लेकिन बिजली जाने के बाद जेनरेटर चलने तक व्यवधान ही बना रहता है। इसके अलावा रात में कार्यक्रम स्थल तक आने जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का प्रश्न  भी खड़ा हो जाता है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें