...जब भरत ने मुकदमा खत्म कराने के लिए दी रिश्वत
- फोटो : Rupesh
नौरंगाबाद में हो रही श्रीरामलीला के मंचन के लिए कासगंज से मंडली आई हुई है। भरत का पाठ करने वाले कासगंज के भरसौली निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि उनके पास करीब 6-7 बीघा जमीन है।
वह परिजनों का पालन पोषण करने के लिए खेतीबाड़ी करते हैं। पूरे साल में तीन बार ही श्रीरामलीला का मंचन होता है।
उन्होंने कहा कि तीन साल पहले उनका नाम ग्रामीणों ने रंजिश के चलते कटिया डालकर बिजली जलाने वालों में लिखवा दिया था जबकि उनके घर में उस वक्त बिजली का बल्ब तक नहीं था।
इस मामले को खत्म कराने के लिए उन्हें 7 हजार रुपये जुर्माना भरना पड़ा और दो हजार रुपये की रिश्वत तक देनी पड़ी थी, रिश्वत देने के बाद ही मामला निपटा।