फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना की पवित्रता, पारदर्शिता को बनाए रखें कार्मिक

विज्ञापन
धनीपुर मंडी मतगणना स्थल का निरीक्षण करती जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने अफसरों के साथ मंगलवार को धनीपुर मंडी का निरीक्षण कर मतगणना की चल रहीं तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने साफ किया कि आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। मतगणना के बाद विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने मतगणना की पवित्रता, पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए कुशलतापूर्वक संपादित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल यह सुनिश्चित करें कि मतगणना स्थल के बाहर अनावश्यक भीड़ न हो। उन्होंने किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देंने और उन्हें फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन को अपना सहयोग देने को कहा है। कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने बताया कि सभी विधान सभाओं में एक-एक प्रेक्षक के साथ ही कोल एवं शहर विधानसभा के लिए मतगणना के दौरान भी अलग-अलग प्रेक्षक होंगे। मतदान के दौरान दो विधानसभा के लिए एक ही प्रेक्षक नामित थे। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा, एसपी ट्रैफिक मुकेश कुमार उत्तम समेत सभी आरओ, एआरओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें