फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर सोनू चौधरी हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, ऐसे दबोचा

Tue, 05 Aug 2025 08:54 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

25 जुलाई को थाना हरदुआगंज क्षेत्र के ग्राम कोंडरा में प्रॉपर्टी डीलर सोनू चौधरी की गांव के बाहर ही दिन दहाडे़ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के खुलासे के लिये थाना हरदुआगंज व जनपद अलीगढ़ की क्राइम ब्रांच आदि कई टीमें कार्य कर रही थीं।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा मुख्य आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के हरदुआगंज के प्रॉपर्टी डीलर सोनू चौधरी हत्याकांड का खुलासा हो गया है। हत्याकांड में एक शूटर को पुलिस मुठभेड़ में दबोच लिया गया है। मुख्य आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।

विज्ञापन


थाना हरदुआगंज,स्वॉट व सर्विलांस की टीमों को बड़ी सफलता मिली है। थाना हरदुआगंज क्षेत्र के ग्राम कोंडरा में प्रॉपर्टी डीलर सोनू चौधरी के हत्याकांड में  मुख्य आरोपी शिवा पुत्र मोहन निवासी तालसपुर थाना महुआखेड़ा अलीगढ़ को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है, उसके पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे दबोचा गया
4 और 5 अगस्त की रात्रि में थाना हरदुआगंज पुलिस ने एक बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। 25 जुलाई को थाना हरदुआगंज क्षेत्र के ग्राम कोंडरा में प्रॉपर्टी डीलर सोनू चौधरी की गांव के बाहर ही दिन दहाडे़ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के खुलासे के लिये थाना हरदुआगंज व जनपद अलीगढ़ की क्राइम ब्रांच आदि कई टीमें कार्य कर रही थीं। देर रात एक सूचना प्राप्त हुई कि घटना से संबंधित एक शूटर बहरामगढ़ी बंबा की तरफ आने वाला है। हरदुआगंज की पुलिस टीम बदमाश को पकड़ने को लग गई। बदमाश को पकड़ने के प्रयास में बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस टीम ने भी फायर किया। जिससे बदमाश शिवा पुत्र मोहन निवासी तालसपुर थाना महुआखेड़ा घायल हो गया। अभियुक्त को चिकित्सीय उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें