फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के खिचड़ी भोज में सर्वधर्म ने ग्रहण की प्रसादी

विज्ञापन
गो पूजन करती देविका माहेश्वरी, सुशीला गांधी, एकता शर्मा, कुशुम शर्मा, स्वाती मोहता व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब ने रविवार को नववर्ष का उत्सव सासनीगेट स्थित राधारमण गोशाला में सामूहिक खिचड़ी भोज से मनाया। सर्वधर्म के लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम का शुभारंभ पदाधिकारियों ने गोसेवा से किया। इसके बाद जरूरतमंद लोगों को कंबल, मोजे व गर्म टोपी बांटी। शहर विधायक संजीव राजा, पूर्व एमएलसी विवेक बंसल, समृद्धि टाउनशिप के डायरेक्टर सुमित सराफ, मजहर उल कमर व जॉनी फॉस्टर ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संयोजन क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी ने किया। दोपहर में आयोजित खिचड़ी भोज में विभिन्न धर्मों के गणमान्य व प्रबुद्धजन प्रसादी ग्रहण करने पहुंचे। जॉनी फॉस्टर की महफिल में शेरों शायरी का माहौल रहा। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन से जुड़ लोग भी शामिल रहे। यहां अधिकांश लोगों ने खिचड़ी भोज की सराहना की। कहा कि वास्तव में अगर कोई कार्यक्रम कराना हो तो वह ऐसा ही होना चाहिए। जिसमें सामूहिक भोज भी है और जरूरतमंदों की मदद भी। गोसेवा भी है तो नर नारायण सेवा भी। इससे आनंद की अनुभूति होती है। इस मौके पर राजीव महेश्वरी, मनीष मोहता, विवेक शर्मा, रीतेश भूतड़ा, प्रवीन माहेश्वरी, ब्रजमोहन भट्टर, राज सक्सेना, विशाल शर्मा, अशोक सक्सेना, मानव महाजन, विवेक सारस्वत, हरपाल सिंह कश्यप, गिर्राज गोदानी, सुरेश नारायण मोहता, आदर्श डांगरा, सरदार भूपेंद्र सिंह, सतीश चंद्र माहेश्वरी, कमल गुप्ता, डॉ. संजीव कुमार, ,डॉ. वैभव वार्ष्णेय, अतुल कुमार सीए, डॉ. अनुज गोविंद, डॉ. विपिन गुप्ता, विष्णु कुमार, पीयूष मालपानी, श्यौराज जीवन, राजेश राज जीवन, विष्णु कुमार बंटी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, दीपक माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
महिलाओं ने किया गो-पूजन
कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की महिलाओं ने गो-पूजन से किया। इसके बाद गायों को हरा चारा खिलाया गया। इस दौरान सुशीला गांधी, देविका माहेश्वरी, स्वाति मोहता, एकता शर्मा, कुसुम शर्मा, कमलेश राठी, रितिका माहेश्वरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें