फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खैर में गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा का होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला मालीपुरा स्थित गांधी चौक पर स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का जल्द ही सुंदरीकरण कराया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर अधिकारियों को भेज दिया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि करीब 200 वर्ग गज क्षेत्र में स्थापित यह प्रतिमा कई साल पुरानी है, लेकिन लंबे समय से इसके रखरखाव और सुंदरीकरण पर कोई विशेष कार्य नहीं हुआ। प्रस्तावित योजना के तहत करीब सात लाख रुपये की लागत से पूरे स्थल का कायाकल्प किया जाएगा। प्रतिमा के ऊपर शीशे का सुरक्षात्मक आवरण लगाया जाएगा, जिससे पक्षियों द्वारा होने वाली गंदगी से बचाव हो सके। साथ ही चारों ओर स्टील की रेलिंग लगाई जाएगी। नीचे फर्श व प्लेटफॉर्म का भी आकर्षक निर्माण कराया जाएगा। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि गांधी चौक नगर की पहचान से जुड़ा प्रमुख स्थल है, इसलिए इसे सुंदर और व्यवस्थित बनाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें