गौरांग कुटीर मंदिर से निकाला महादेव का डोला।
- फोटो : CITY OFFICE
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गोरांग कुटीर मंदिर समिति ने महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत भोले बाबा का विशाल डोला गोरांग कुटीर मंदिर जयगंज से निकाला। डोला मानसिंह की सराय, खिरनी गेट, आगरा रोड, सासनी गेट होते हुए मंदिर पर आकर समाप्त हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह, एसएसपी मुनिराज जी, एडीएम सिटी राकेश मालपाणी, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने भोले बाबा की आरती कर किया। मुख्य अथिति के रूप में विधायक संजीव राजा उपस्थित थे। गिलहराज जी मंदिर के महंत योगी कौशल नाथ ने मंदिर मे हनुमान चालीसा का पाठ कराया। आयोजक अनुज सक्सेना व राधे सक्सेना ने सभी अतिथियों को पटका और माला पहना कर स्वागत किया। डोले में मुख्य रूप से पार्षद पंकज सक्सेना, गोक्लेश सिन्हा, एड पंकज सक्सेना, अनुज सक्सेना, राधे सक्सेना, अनिरुद्ध सक्सेना अर्जुन सक्सेना , डॉ दीपक सक्सेना, मनु सक्सेना अभिज्ञान सक्सेना, राज सक्सेना , गोलू ,मनोज, अंकुर, शुभम, शिवम, तनु सक्सेना, ज्योति, कुसुम बाल, शीला सक्सेना, प्रियंका सक्सेना, दीप्ति सिन्हा आदि उपस्थित थे। ब्यूरो