फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र पुलिस का अलीगढ़ में छापा, प्रधानमंत्री बीमा योजना के नाम पर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Mon, 15 Feb 2021 10:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में आगरा रोड पर छापा मार कर प्रधानमंत्री बीमा योजना के नाम पर साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस आरोपी को अपने साथ महाराष्ट्र ले गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पिछले पांच सालों में आगरा रोड स्थित कार्यालय और कॉल सेंटर चलाने वाला साइबर ठग दो अरब से अधिक रकम की ठगी हजारों लोगों से कर चुका है। 

महाराष्ट्र पुलिस कॉल सेंटर के सारे लैपटॉप और उपकरण ले गई है। पकड़ा गया आरोपी राष्ट्रीय लोक दल का नेता है और विधायक के साथ-साथ जिला पंचायत सदस्य के चुनाव की तैयारी भी कर रहा है। सीओ प्रथम प्रशांत कुमार ने इस पूरे मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें