फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी सुरक्षा को लेकर जनजागरुकता के लिए अमर उजाला अपराजिता की विशाल रैली कल

Mon, 04 Feb 2019 02:31 AM IST
Priyesh Mishra न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत पांच फरवरी को अपराजिता रैली निकलेगी। यह रैली पब्लिक स्कूल डेवलेपमेंट सोसाइटी (पीएसडीएस) व अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में निकल रही है। रैली को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह है। रैली सुबह 10:30 बजे से निकलेगी।
विज्ञापन


घंटाघर स्थित नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज से निकलने वाली रैली को हरी झंडी डीएम चंद्रभूषण सिंह व उनकी पत्नी डॉ. अंजना सिंह सेंगर, एसएसपी आकाश कुलहरि व उनकी पत्नी स्वास्ति राव कुलहरि दिखाएंगी।

रैली कठपुला, बाबा बरछी बहादुर की दरगाह, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा होते हुए अलीगढ़ पब्लिक स्कूल में पहुंचेगी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर, मंडलायुक्त अजयदीप सिंह, डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह, कमांडेंट हेलाल फिरोज होंगे। 
विज्ञापन


ये होंगे स्कूल शामिल
हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, अल बरकात पब्लिक स्कूल, जेपीएस, महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अलीगढ़ कान्वेंट स्कूल, अलीगढ़ माडर्न स्कूल, जीडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द ब्लॉसम स्कूल, एमयू कॉलेज, आयशा तरीन माडर्न पब्लिक स्कूल, विजडम पब्लिक स्कूल, नेचर इंटरनेशनल स्कूल, डीपीएस, ओएलएफ सेकेंडरी स्कूल, वुडबाइन स्कूल, गगन पब्लिक स्कूल, ब्लू बर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, थ्री डॉट्स स्कूल, मदर्स टच स्कूल, रेंज हिल्स पब्लिक स्कूल, ब्लैकडेल पब्लिक स्कूल, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, डीएस बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रेडिएंट स्टार इंग्लिश स्कूल, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, एसजेडी पब्लिक स्कूल, शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल, अलीगढ़ पब्लिक स्कूल, सर्वोदय पब्लिक स्कूल, टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज, डीएस इंटर कॉलेज, चिरंजीलाल इंटर कॉलेज, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, विष्णुपुरी गृह निर्माण समिति उमा विद्यालय, इकरा पब्लिक स्कूल धौर्रामाफी, एसके इंटर कॉलेज जयगंज, एसवी कॉलेज, डीएस कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें