न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
पुलिस लाइन स्थित अस्पताल में पुलिस विभाग की ओर से रविवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कराया गया। इसमें 70 से अधिक पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों की जांच हुई। रिजर्व इंस्पेक्टर दिनेश कुमार पांडेय के अनुसार डॉ. अभिषेक गुप्ता, डॉ. अश्वनी राज, डॉ. नरेश कुमार, डा. निर्दोष तिवारी के निर्देशन में डा. पूनम डा. सीमा वर्मा, डा. सोनी, डा. सीमा अरोरा की टीम ने जांच की।
डा. निर्दोष पांडेय ने बताया कि लगभग 90 प्रतिशत पुलिसकर्मी फिट हैं। हालांकि उनके परिजनों में शुगर, हाईपरटेंशन और मोटापे की समस्या है। सभी को बेहतर खान-पान तक पर ध्यान देने को कहा गया है।