फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराबः 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति का मालिक है माफिया अनिल चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब माफिया पर प्रशासन का शिकंजा कड़ा होता जा रहा है। जिला प्रशासन ने शराब कांड के मुख्य आरोपियों में से एक शराब माफिया अनिल चौधरी की संपत्ति का रिकार्ड तहसील से निकाला है। इसमें 100 करोड़ रुपये की संपत्ति का अभी तक खुलासा हुआ है। इसमें से 70 करोड़ की संपत्ति अलीगढ़ व 30 करोड़ की बाहरी जिलों में है। वहीं, मध्यप्रदेश में इसके नाम से एक बीयर फैक्टरी होने की भी चर्चा है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

शराब माफिया अनिल चौधरी का कोल तहसील के पींजरी में एक कोल्ड स्टोर, उससे सटी दो बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। इसके अलावा इसके पास कालेज, एक अन्य कोल्ड स्टोर, कई प्लाट, कई घर नाम मिले हैं। इसके अलावा ऋषि के परिवार पर भी करोड़ों की संपत्ति है। फार्म हाउस व कई बड़े-बड़े घर हैं। अभी तक प्रशासन की ओर से छह शराब माफिया घोषित किए हैं। इनके खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई होगी, जिससे की संपत्ति जब्त की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें