डा. कफील के समर्थन मेंमार्च निकालते आरडीए के पदाधिकारी व अमुवि छात्र।
- फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने चेतावनी दी है कि डॉ. कफील खान पर लगा रासुका 72 घंटे में वापस नहीं लिया गया तो मास प्रोटेस्ट होगा।
रविवार को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के बैनर तले डॉ. कफील खान की रिहाई, रासुका हटाने व चेन्नई में पुलिस की बर्बरता के विरोध में ट्रॉमा सेंटर से प्रोटेस्ट मार्च निकला, जो बाबे सैयद पर 63 दिन से चला आ रहा धरना स्थल पर पहुंचा।
इस दौरान छात्रों ने डॉ. कफील को रिहा करो, रिहा करना होगा, अब तो अत्याचार बंद करो, एएमयू, जामिया की लड़ाई जिंदाबाद के नारे लगाए। छात्रों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है, जिसमें डॉ. कफील व चेन्नई में पुलिस की बर्बरता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। मार्च में छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अहमद अंसारी, फरहान जुबैरी, एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद हमजा मलिक सहित अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।