अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम का हिस्सा बनने और अपना हुनर दिखाने के लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराएं। लोगों के अनुरोध पर और ज्यादा से ज्यादा इस कार्यक्रम में लोग शामिल हो इसके लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाई गई है। अब 14 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन होगा। कोरोना काल की वजह से इस बार ऑनलाइन कार्यक्रम होगा, जिसका रजिस्ट्रेशन द्वह्लश्च.ड्डद्वड्डह्म्ह्वद्भड्डद्यड्ड.ष्शद्व पर हो रहा है। विजेताओं के नाम 15 अगस्त को समाचार पत्र व द्वह्लश्च.ड्डद्वड्डह्म्ह्वद्भड्डद्यड्ड.ष्शद्व पर घोषित किया जाएगा। 16 अगस्त को विजेताओं को अमर उजाला कार्यालय में आमंत्रित कर उन्हें प्रमाण पत्र व उपहार भेंट किया जाएगा।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
मां तुझे प्रणाम के तहत फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता का विषय वीरों को नन्हों को सलाम होगा। यह प्रतियोगिता में दो वर्ष से आठ वर्ष तक के बच्चों के लिए होगी। माताएं अपने को अपने पसंदीदा नेशनल हीरो के तरह से ड्रेस करके उनकी तस्वीर द्वह्लश्च.ड्डद्वड्डह्म्ह्वद्भड्डद्यड्ड.ष्शद्व पर अपलोड कर सकती हैं 10 बेहतरीन फोटोग्राफ पुरस्कृत किए जाएंगे।
चित्रकला प्रतियोगिता
कक्षा 3 से 10 के बच्चो के लिए तस्वीर आजादी की थीम पर प्रतियोगिता सभी बच्चे प्रतियोगिता थीम के अनुरूप चित्र बनाकर विशेष वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं चित्रकारी पर नाम, नंबर, क्लास, शहर, ईमेल पता लिखा होना चाहिए। हर कक्षा से तीन-तीन विजेताओं को चुना जाएगा।
लेखन प्रतियोगिता
लेखन प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी। प्रतियोगिता में 17 वर्ष से 22 वर्ष व 23 वर्ष और उससे ऊपर आयु के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता की थीम देश के नाम पैगाम है।प्रतिभागी थीम के अनुरूप स्लोगन या कविता लिख के अपलोड कर सकते हैं। स्लोगन अधिकतम 24 शब्दों का होना चाहिए। दोनों वर्गों से 5 सबसे अच्छी रचनाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
काव्य कैफे (कवि सम्मलेन)
14 अगस्त शाम 7 बजे से अमर उजाला द्वारा डिजिटल काव्य कैफे (कवि सम्मेलन) का आयोजन कराया जाएगा, जिसमें देश के जाने माने कवियों के साथ कुछ चुनिंदा नए कवियों को भी मौका दिया जाएगा। सम्मेलन का विषय जरा याद करो कुर्बानी होगा, जिसका सीधा प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।
15 अगस्त सुबह 10: 00 बजे अमर उजाला के साथ 52 सेकंड के लिए अपने घरों में अपने परिजनों के साथ पूरे गर्व और श्रद्धा के साथ राष्ट्रगान को गाएं और संपूर्ण विश्व को यह दिखाएं कि कोई भी कठिनाई हमारी देश भक्ति के मार्ग में बाधा नहीं बन सकती है।
- सतेंद्र वार्ष्णेय, चेयरमैन, आर जी कॉलेज ऑफ फार्मेसी
आइए अमर उजाला के इस अनूठे प्रोग्राम को इस बार और अधिक उत्साह से मनाएं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस आयोजन में आनलाइन भागीदारी के लिए प्रेरित करें। 15 अगस्त को सुबह 10 बजे सब अपने अपने घर में राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति के इस अभियान को सफल बनाएं।-
डॉ. आरिफ अकील खान, डायरेक्टर, प्रीमियर इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज
सतेन्द्र वार्ष्णेय, चेयरमैनआरजी कॉलेज ऑफ फार्मेसी अगरा रोड- फोटो : CITY OFFICE