फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST Raid: मां कामाख्या स्क्रैप फर्म पर मारा छापा, एक करोड़ से अधिक की पकड़ी कर चोरी

Fri, 20 Feb 2026 04:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सहायक आयुक्त डॉ अभिषेक सिंह ने बताया फर्म के सभी दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। संभव है जांच के दौरान अन्य प्रकार की गड़बड़ी भी सामने आए।
विज्ञापन
मां कामाख्या स्क्रैप फर्म पर जांच करती जीएसटी की टीम - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग की टीम ने 19 फरवरी को महानगर की फर्म मां कामाख्या स्क्रैप के दो ठिकानों पर छापा मारा। विभाग ने महेंद्र नगर और गूलर रोड स्थित परिसरों पर जांच करते हुए एक करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी पकड़ी है।

विज्ञापन


जीएसटी विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. अभिषेक सिंह, नीरज कुमार और शिव कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। विभाग ने बताया कि प्रारंभिक जांच में खरीद और बिक्री के आंकड़ों में भारी विसंगतियां मिली हैं। विभाग के अनुसार फर्म द्वारा दिखाए गए दस्तावेज और वास्तविक स्टॉक के मिलान में अंतर पाया गया है। प्रारंभिक तौर पर एक करोड़ से अधिक की कर चोरी का अनुमान लगाया गया है।

टीम ने फर्म के सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और संचालक को दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण के साथ कार्यालय बुलाया है। विभाग का कहना है कि बिक्री के अनुपात में टैक्स जमा नहीं किया गया है। विभागीय टीम दस्तावेजों की स्क्रूटनी कर रही है। सहायक आयुक्त डॉ अभिषेक सिंह ने बताया फर्म के सभी दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। संभव है जांच के दौरान अन्य प्रकार की गड़बड़ी भी सामने आए।

जीएसटी विभाग द्वारा हमारे स्टॉक का निरीक्षण किया गया। स्टॉक पूर्णतः सही पाया गया। हमारे विरुद्ध कोई भी अनियमितता या आरोप दर्ज नहीं किया गया है। खेद का विषय है कि नियमों का पालन करने वाले ईमानदार व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है, संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त व्यापारियों को प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है।-राहुल गुप्ता, प्रोपराइटर, मां कामाख्या स्क्रैप ट्रेडर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें