फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आवासीय नक्शे पर खड़ा कर दिया आलीशान होटल, मेयर ने किया था इसका उद्घाटन, जेई को थमाया नोटिस

Sun, 05 Jul 2026 04:28 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नक्शा घर का पास कराया गया और उस जगह पर होटल, रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल बना दिया गया। मामला सामने आने के बाद एडीए ने जेई को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। जेई से पूछा गया है कि निर्माण कार्य के दौरान मौके पर निरीक्षण क्यों नहीं किया गया? नक्शे के विपरीत हो रहे इस भारी निर्माण को समय रहते क्यों नहीं रोका गया?
विज्ञापन
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण । - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के बरौला बाईपास पर नियमों को ताक पर रखकर बनाए गए अंकित होटल रेजीडेंसी पर अब अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का डंडा चलने जा रहा है। जांच में सामने आया है कि जिस जगह पर यह आलीशान होटल, रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल चल रहा है, वहां का नक्शा व्यावसायिक नहीं, बल्कि साल 2022-23 में एक घर (आवासीय) के लिए पास कराया गया था।

विज्ञापन


लगभग 800 वर्गमीटर के इस भूखंड पर नियमों के विपरीत इतना बड़ा कमर्शियल सेटअप खड़ा कर दिया गया। हैरानी की बात यह है कि जून के आखिरी हफ्ते में इस होटल का उद्घाटन मेयर प्रशांत सिंघल ने फीता काटकर किया था। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुईं।

मामला उजागर होने के बाद प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने क्षेत्रीय जूनियर इंजीनियर यासीन को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। जेई से पूछा गया है कि निर्माण कार्य के दौरान मौके पर निरीक्षण क्यों नहीं किया गया? नक्शे के विपरीत हो रहे इस भारी निर्माण को समय रहते क्यों नहीं रोका गया? एडीए के अधिशासी अभियंता आरके सिंह के मुताबिक जेई की रिपोर्ट और आंतरिक जांच के आधार पर होटल प्रबंधन और लापरवाह कर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें