112 साल की बुढ़िया की घुटी के प्रबंध निदेशक नितिन कुमार घुटी के छोटे भाई लव कुमार माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पर सफलता, रोमांचकारी और जोखिम सफर की पटकथा लिखेंगे। नितिन घुटी स्वयं बाइक राइडर हैं। उन्होंने बाइक से दुर्गम रास्तों से होते हुए लद्दाख, लाहौल स्पीति समेत कई दुर्गम जगहों का सफर किया है।
नितिन घुटी ने बताया कि माउंट एवरेस्ट बेस कैंप की ऊंचाई 17 हजार 598 फीट है। यह पर्वतीय शृंखला है, जो बर्फ से ढकी है। उन्होंने कहा कि नेपाल की राजधानी काठमांडू में लव कुमार पहुंच गए हैं। वह 20 को ल्युकला जो 9,350 फीट है, वहां पहुुंचेंगे। फिर नौ किलोमीटर की यात्रा पैदल तय करेंगे। 21 अप्रैल को मोंजो (9,515 फीट), 22 को नामचे बाजार (11,300 फीट) पर आराम करेंगे। 24 को टेंगबोचे (12,650 फीट) और 25 को डिंगबोच (14,250 फीट) की यात्रा शुरू करेंगे। 26 को आराम करने के बाद 27 को लोबूचे (16,200 फीट) के लिए निकलेंगे। 28 अप्रैल को 16 हजार 900 फीट पर स्थित गोरकशेप क्षेत्र में पहुंच जाएंगे। 29 को गोरकेशप से माउंट एवरेस्ट पर सफर खत्म नहीं होगा। लव कुमार (18,225 फीट) की ऊंचाई पर स्थित काला पत्थर पर पहुंचेंगे, जो माउंट एवरेस्ट बेस कैंप से भी आगे है। इसके बाद अलीगढ़ वापसी होगी।