फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : जगन्नाथ रथयात्रा में शहर, देश-विदेश से आए भक्तों की उमड़ी भीड़

विज्ञापन
बारहद्वारी स्थित विधायक मुक्ताराजा के आवास से श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में उपस्थित श्रद्धालु। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
गौरवाणी प्रचार संघ ने मंगलवार को सिद्धांत प्रभुजी के सानिध्य में शहर विधायक मुक्ता राजा के आवास से जगन्नाथ रथयात्रा निकाली। जिसमें शहर के साथ देश और विदेश से सैकड़ों भक्तों की भीड़ उमड़ी। जगन्नाथ महाराज के जयकारे लगाते हुए भक्तों के बीच रथ को खींचने की होड़ लगी रही। जबकि झांझ मजीरे की झनकार, मृदंग की थाप के साथ गाए जा रहे हरिनाम संकीर्तन में श्रद्धालु जमकर झूमे।
विज्ञापन

जगन्नाथ रथयात्रा का शुभारंभ शहर विधायक मुक्ता राजा, पूर्व विधायक संजीव राजा ने आरती-पूजन कर किया। इसके बाद रथ के आगे झाड़ू लगाकर साफ सफाई की और रथ को रस्सी पकड़कर खींचा। इसके बाद विशाखापट्टनम गौरवाणी प्रचार संघ के भक्त घंटे-घड़ियाल बजाते हुए हरिनाम संकीर्तन करने लगे। कई भक्त को मृदंग और झांझ मजीरा भी लेकर आए थे। जैसे ही सामूहिक रूप से हरिनाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ। वैसे ही हर कोई रथयात्रा के दौरान झूमने नाचते लगा। शहर के बाजारों में लोगों ने अपने घर और प्रतिष्ठान के बाहर रथयात्रा का स्वागत किया।
आरती उतारकर भोग प्रसादी चढ़ाई। कई जगह फूलों से वर्षा भी की गई। इस दौरान शहर के साथ-साथ अन्य जनपदों के श्रद्धालु भी शामिल हुए। जबकि विदेशी भक्त लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे। कई शहरवासी उनके साथ सेल्फी लेते नजर आए। उनके नृत्य को देखने के लिए भी होड़ मची रही। इसके साथ ही रथ को खींचने के लिए लोग रस्सी पकड़ने को तरसते रहे। रथयात्रा शाम पांच बजे शुरू हुई जो बारहद्वारी, रघुवीरपुरी, होली चौक, कामाख्या मंदिर, मैलरोज बाईपास होते हुए देर रात गंगा एंक्लेव पर संपन्न हुई। इस मौके पर पूर्व महापौर शकुंतला भारती, कृष्णा गुप्ता, पार्षद लतेश चौधरी, पार्षद नीलेश उपाध्याय, पार्षद योगेश सिंघल, पार्षद सुरेंद्र पचौरी, जय गोपाल वीआईपी, हरी बाबू गुप्ता, महेश सक्सेना, अंशुल गुप्ता, सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें