फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holashtak 2026: 24 फरवरी से होलाष्टक, आठ दिन नहीं होंगे शुभ कार्य, आखिरी दिन पड़ेगा चंद्र ग्रहण

Sun, 22 Feb 2026 06:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

होलाष्टक मे आठ दिन तक विवाह और सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन- नामकरण व जनेऊ जैसे 16 संस्कार, नवविवाहिता का ससुराल में ठहरना नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
चंद्र ग्रहण 2026  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

24 फरवरी से आठ दिनों तक होलाष्टक रहेंगे। इस अवधि में शुभ कार्य निषेध रहेंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि 24 फरवरी को सुबह 07:02 बजे से होलाष्टक प्रारंभ हो रहे हैं, जो चंद्रग्रहण के बाद तीन मार्च यानी होलिका दहन तक है। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से लेकर पूर्णिमा तिथि तक होलाष्टक माना जाता है। 04 मार्च को होली धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि होलाष्टक के आठ दिनों में मांगलिक कार्य निषेध होते हैं। 
विज्ञापन


होलाष्टक में यह न करें
होलाष्टक मे आठ दिन तक विवाह और सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन- नामकरण व जनेऊ जैसे 16 संस्कार, नवविवाहिता का ससुराल में ठहरना नहीं होना चाहिए।

होलाष्टक के आखिरी दिन चंद्र ग्रहण 
 ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि इस साल होलाष्टक के आखिरी दिन फाल्गुन पूर्णिमा पर यानी होलिका दहन वाले दिन 3 मार्च को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरु होगा और शाम को 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। चंद्र ग्रहण 3 घंटे 27 मिनट तक रहेगा। ये भारत में भी दिखेगा। इसका सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें