फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: साली की डोली उठने से पहले जीजा की हादसे में मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली

Sun, 22 Feb 2026 01:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक ओर साली की विदाई होनी थी तो वहीं दूसरी ओर जीजा के मौत की खबर आई। शादी के घर में खुशियां मातम में बदल गईं। गमगीन हाल में दुल्हन की विदाई की गई।
विज्ञापन
मृतक जीजा सचिन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरौली के गांव कल्याण नगर में साली की शादी में शामिल होने आए जीजा की 22 फरवरी को सड़क हादसे में मौत हो गई। गांव तेवथू के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद गमगीन माहौल में दुल्हन की विदाई की गई। 

विज्ञापन


बुलंदशहर के थाना रामघाट के गांव जरगवां के मजरा ग्राम जखैरा निवासी सचिन (25) पुत्र लाखन सिंह की गांव कल्याण नगर में ससुराल है। वह गांव में खेती करते हैं। शनिवार को उनकी साली की बरात आई थी। इसमें शामिल होने सचिन भी परिवार के साथ आए थे। 

रविवार सुबह करीब छह बजे विदाई से पहले वह किसी रिश्तेदार को अतरौली रोडवेज बस स्टैंड पर छोड़ने वह बाइक से आए थे। गांव कल्याण नगर की ओर जाते समय तेवथू के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फोन पर परिजनों को दी। 
विज्ञापन


मौत की खबर सुनकर शादी वाले घर में मातम पसर गया। गमगीन हाल में दुल्हन की विदाई की गई। जानकारी होने पर युवक के परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। थाना पुलिस ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, युवक की मौत पर पत्नी सहित दो बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें