फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: धनसारी के यूसुफ हत्याकांड का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पति की बेरहमी से हत्या कराने वाली महिला के प्रेमी और हत्या के मुख्य आरोपी दानिश को थाना पुलिस ने बुधवार को रामपुर बंबे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मृतक की पत्नी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन




गांव धनसारी का यूसुफ गत 29 जुलाई को लापता हो गया था, दो अगस्त को यूसुफ का शव कासगंज के थाना ढोलना चौकी बिलराम के गांव नगला छत्ता के निकट ईंट भट्ठे पर मिला था, उसकी बेरहमी से हत्या करने के साथ शव को तेजाब से भी चलाया गया था। यूसुफ के परिजनों ने कासगंज पहुंच कर शव की शिनाख्त की थी। यूसुफ के पिता ने पत्नी तबस्सुम और उसके प्रेमी दानिश को नामजद करते हुए कोतवाली छर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।



पुलिस ने पत्नी तबस्सुम को गिरफ्तार कर लिया था, जिसने उसने पति यूसुफ की प्रेमी दानिश की हत्या करने का इकबाल किया था। इसके बाद से पुलिस फरार प्रेमी दानिश की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी दानिश को छर्रा क्षेत्र के गांव रामपुर बंबा के निकट से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें